Home » कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 1 – रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण | महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सहित

कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 1 – रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण | अभ्यास प्रश्न उत्तर सहित

इस अध्याय में हम रासायनिक अभिक्रियाओं और समीकरणों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके उत्तरों पर चर्चा करेंगे।

प्रश्न 1.

नीचे दी गयी अभिक्रिया के संबंध में कौन सा कथन असत्य है?
2PbO(s) + C(s) → 2Pb(s) + CO₂(g)

क. सीसा अपचयित हो रहा है।
ख. कार्बन डाइऑक्साइड उपचयित हो रही है।
ग. कार्बन उपचयित हो रहा है।
घ. लेड ऑक्साइड अपचयित हो रहा है।

(अ)  (क) एवं (ख)          (ब)  (क) एवं (ग)
(स)  (क), (ख) एवं (ग)   (द)  सभी

✅ उत्तर: (क) एवं (ग) असत्य हैं।

प्रश्न 2.

Fe₂O₃ + 2Al → Al₂O₃ + 2Fe
ऊपर दी गयी अभिक्रिया किस प्रकार की है:

(अ) संयोजन अभिक्रिया
(ब) द्विविस्थापन अभिक्रिया
(स) वियोजन अभिक्रिया
(द) विस्थापन अभिक्रिया

✅ उत्तर: द्विविस्थापन अभिक्रिया

प्रश्न 3.

लौह-चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से क्या होता है?

(अ) हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है।
(ब) क्लोरीन गैस एवं आयरन हाइड्रॉक्साइड बनता है।
(स) कोई अभिक्रिया नहीं होती है।
(द) आयरन लवण एवं जल बनता है।

✅ उत्तर: हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है।
(Fe(s) + 2HCl(aq)→ FeCl₂(aq)+ H₂(g)

प्रश्न 4.

संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है? रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है?

उत्तर: जब अभिकारक और उत्पाद दोनों में प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या समान हो तो वह समीकरण संतुलित रासायनिक समीकरण कहलाती है।

उदाहरण:
2Mg + O₂ → 2MgO

द्रव्यमान संरक्षण के नियम को संतुष्ट करने के लिए रासायनिक समीकरण को संतुलित किया जाता है।

प्रश्न 5.

निम्न कथनों को रासायनिक समीकरण के रूप में परिवर्तित कर उन्हें संतुलित कीजिए:

(i) नाइट्रोजन हाइड्रोजन गैस से संयोग करके अमोनिया बनाता है।
➡ N₂(g) + 3H₂(g) → 2NH₃(g)

(ii) हाइड्रोजन सल्फ़ाइड गैस का वायु में दहन होने पर जल एवं सल्फर डाइऑक्साइड बनता है।
➡ 2H₂S(g) + 3O₂(g) → 2H₂O(l) + 2SO₂(g)

(iii) ऐलुमिनियम सल्फेट के साथ अभिक्रिया कर बेरियम क्लोराइड, ऐलुमिनियम क्लोराइड एवं बेरियम सल्फेट का अवक्षेप देता है।
➡ Al₂(SO₄)₃(aq) + 3BaCl₂(aq) → 3BaSO₄(s) + 2AlCl₃(aq)

(iv) पोटैशियम धातु जल के साथ अभिक्रिया करके पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड एवं हाइड्रोजन गैस देती है।
➡ 2K(s) + 2H₂O(l) → 2KOH(aq) + H₂(g)

प्रश्न 6.

निम्न रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए :

(i) HNO₃ + Ca(OH)₂ → Ca(NO₃)₂ + H₂O
उत्तर : 2HNO₃ + Ca(OH)₂ → Ca(NO₃)₂ + 2H₂O

(ii) NaOH + H₂SO₄ → Na₂SO₄ + H₂O
उत्तर : 2NaOH + H₂SO₄ → Na₂SO₄ + 2H₂O

(iii) NaCl + AgNO₃ → AgCl + NaNO₃
उत्तर : NaCl + AgNO₃ → AgCl + NaNO₃

(iv) BaCl₂ + H₂SO₄ → BaSO₄ + HCl
उत्तर : BaCl₂ + H₂SO₄ → BaSO₄ + 2HCl

प्रश्न 7.

निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए :

(i) कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड + कार्बन डाइऑक्साइड → कैल्शियम कार्बोनेट + जल
उत्तर : Ca(OH)₂ + CO₂ → CaCO₃ + H₂O

(ii) जिंक + सिल्वर नाइट्रेट → जिंक नाइट्रेट + सिल्वर
उत्तर : Zn + 2AgNO₃ → Zn(NO₃)₂ + 2Ag

(iii) ऐलुमिनियम + कॉपर क्लोराइड → ऐलुमिनियम क्लोराइड + कॉपर
उत्तर : 2Al + 3CuCl₂ → 2AlCl₃ + 3Cu

(iv) बेरियम क्लोराइड + पोटैशियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + पोटैशियम क्लोराइड
उत्तर : BaCl₂ + K₂SO₄ → BaSO₄ + 2KCl

प्रश्न 8.

निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए एवं प्रत्येक अभिक्रिया का प्रकार बताइए :

(i) पोटैशियम ब्रोमाइड (aq) + बेरियम आयोडाइड (aq) → पोटैशियम आयोडाइड (aq) + बेरियम ब्रोमाइड (s)
उत्तर : 2KBr(aq) + BaI₂(aq) → 2KI(aq) + BaBr₂(s)
अभिक्रिया का प्रकार – द्विविस्थापन अभिक्रिया

(ii) जिंक कार्बोनेट (s) → जिंक ऑक्साइड (s) + कार्बन डाइऑक्साइड (g)
उत्तर : ZnCO₃(s) → ZnO(s) + CO₂(g)
अभिक्रिया का प्रकार – वियोजन अभिक्रिया

(iii) हाइड्रोजन (g) + क्लोरीन (g) → हाइड्रोजन क्लोराइड (g)
उत्तर : H₂(g) + Cl₂(g) → 2HCl(g)
अभिक्रिया का प्रकार – संयोजन अभिक्रिया

(iv) मैग्नीशियम (s) + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (aq) → मैग्नीशियम क्लोराइड (aq) + हाइड्रोजन (g)
उत्तर : Mg(s) + 2HCl(aq) → MgCl₂(aq) + H₂(g)
अभिक्रिया का प्रकार – विस्थापन अभिक्रिया

प्रश्न 9.

ऊष्माक्षेपी एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया का क्या अर्थ है? उदाहरण दीजिए।

उत्तर :

  • ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया – जिन अभिक्रियाओं में उत्पाद के साथ ऊष्मा का उत्सर्जन होता है उन्हें ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं।
    उदाहरण : C(s) + O₂(g) → CO₂(g) + ऊष्मा

  • ऊष्माशोषी अभिक्रिया – जिन अभिक्रियाओं में ऊष्मा का अवशोषण होता है उन्हें ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं।
    उदाहरण :

प्रश्न 10.

श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं? वर्णन कीजिए।

उत्तर :
श्वसन की प्रक्रिया में ग्लूकोज कोशिकाओं में उपस्थित ऑक्सीजन से मिलकर ऊर्जा प्रदान करता है। इस प्रक्रिया में ऊर्जा उत्पन्न होती है, अतः यह एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।
समीकरण :
C₆H₁₂O₆(aq) + 6O₂(aq) → 6CO₂(aq) + 6H₂O(l) + ऊर्जा

प्रश्न 11.

वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है? इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए।

उत्तर :
संयोजन अभिक्रिया में दो या दो से अधिक पदार्थ मिलकर एक नया पदार्थ बनाते हैं, जबकि वियोजन अभिक्रिया में एकल अभिकर्मक वियोजित होकर दो या दो से अधिक उत्पाद बनाते हैं।
इसी कारण वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत कहा जाता है।

संयोजन : 2H₂ + O₂ → 2H₂O
वियोजन : 2H₂O → 2H₂ + O₂

प्रश्न 12.

उन वियोजन अभिक्रियाओं के एक-एक समीकरण लिखिए जिनमें ऊष्मा, प्रकाश एवं विद्युत के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है।

उत्तर :

  • ऊष्मा द्वारा वियोजन अभिक्रिया :
    CaCO₃(s) → CaO(s) + CO₂(g)

  • प्रकाश द्वारा वियोजन अभिक्रिया :
    2AgCl(s) → 2Ag(s) + Cl₂(g)

  • विद्युत द्वारा वियोजन अभिक्रिया :
    2H₂O(l) → 2H₂(g) + O₂(g)

प्रश्न 13.

विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अंतर है? इन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।

उत्तर :

अभिक्रिया का प्रकारविवरणउदाहरण
विस्थापन अभिक्रियाइन अभिक्रियाओं में अधिक क्रियाशील तत्व कम क्रियाशील तत्व को उसके यौगिक से विस्थापित कर देता है।Fe(s) + CuSO₄(aq) → FeSO₄(aq) + Cu(s)
द्विविस्थापन अभिक्रियाइन अभिक्रियाओं में दो यौगिकों के बीच आयनों का आदान-प्रदान होने से उत्पाद का निर्माण होता है।Na₂SO₄(aq) + BaCl₂(aq) → BaSO₄(s) + 2NaCl(aq)

प्रश्न 14.

सिल्वर के शोधन में, सिल्वर नाइट्रेट के विलयन से सिल्वर प्राप्त करने के लिए कॉपर द्वारा विस्थापन अभिक्रिया:

2AgNO3(aq) + Cu(s) → Cu(NO3)2(aq) + 2Ag(s)

प्रश्न 15.

अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित बताइए।
उत्तर: रासायनिक अभिक्रिया में निर्मित ठोस पदार्थ जो जल में अविलय हो, उसे अवक्षेप (Precipitate) कहते हैं।
उदाहरण:

➡ यहाँ BaSO₄ एक अवक्षेप है।

प्रश्न 16.

ऑक्सीजन के योग या ह्रास पर आधारित पद:

पदविवरणउदाहरण
(i) उपचयन (Oxidation)ऑक्सीजन की वृद्धिC + O₂ → CO₂
2Mg + O₂ → 2MgO
(ii) अपचयन (Reduction)ऑक्सीजन का ह्रासZnO + C → Zn + CO
CuO + H₂ → Cu + H₂O

प्रश्न 17.

भूरे रंग का तत्व ‘X’ एवं उसका यौगिक बताइए:

  • भूरे रंग का तत्व ‘X’ — कॉपर (Cu)

  • काला यौगिक — कॉपर ऑक्साइड (CuO)

उत्तर: भूरे रंग का चमकदार तत्व ‘X’ कॉपर (Cu) है तथा वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर यह काले रंग के यौगिक कॉपर ऑक्साइड (CuO) में बदल जाता है।

प्रश्न 18.

लोहे की वस्तुओं को हम पेंट क्यों करते हैं?
उत्तर:

  • लोहे की वस्तुओं पर ऑक्सीजन और नमी की उपस्थिति में जंग (Rust) लग जाती है।

  • इसे रोकने के लिए उन पर पेंट किया जाता है ताकि वे लंबे समय तक सुरक्षित रहें।

प्रश्न 19.

तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है?
उत्तर:

  • नाइट्रोजन एक कम सक्रिय गैस है जो खाद्य पदार्थों को ऑक्सीकरण से बचाती है।

  • इसलिए पैकेटों में नाइट्रोजन गैस भरी जाती है ताकि उनका उपचयन (oxidation) न हो।

प्रश्न 20.

पदविवरणउदाहरण
(i) संक्षारण (Corrosion)जब कोई धातु वायु, अम्ल या आर्द्रता के संपर्क में आती है तो वह संक्षारित हो जाती है।लोहे पर जंग लगना
चाँदी पर काली परत चढ़ना
(ii) विकृतगंधिता (Rancidity)तेल व वसा युक्त पदार्थों को लंबे समय तक रखने पर उनका स्वाद और गंध बदल जाती है।पकी हुई सब्ज़ी का खराब होना

RECENT POSTS

PGIMER Nursing Officer Recruitment 2026: 243 Posts

October 10, 2026|0 Comments

PGIMER Nursing Officer Recruitment 2026: 243 Vacancies, Exam Date, Eligibility and Salary PGIMER Nursing Officer Recruitment 2026: The Postgraduate Institute of Medical Education and Research (PGIMER), Chandigarh, has announced 243 Nursing Officer vacancies under Group [...]

HAL Recruitment 2026: 150 Junior Executive Posts

October 8, 2026|0 Comments

HAL Recruitment 2026: 150 Junior Executive Posts HAL Recruitment 2026 notification is out for 150 Junior Executive vacancies across nine engineering disciplines. Hindustan Aeronautics Limited (HAL) has invited online applications from eligible engineering graduates for [...]

About the Author: Mission Gyan