चेतक की वीरता – कक्षा 6 हिंदी मल्हार अध्याय 11 प्रश्न उत्तर

मेरी समझ से

(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? 

1. चेतक शत्रुओं की सेना पर किस प्रकार टूट पड़ता था?

  • चेतक बादल की तरह शत्रु की सेना पर वज्रपात बनकर टूट पड़ता था।
  • चेतक शत्रु की सेना को चारों ओर से घेरकर उस पर टूट पड़ता था।
  • चेतक हाथियों के दल के समान बादल के रूप में शत्रु की सेना पर टूट पड़ता था।
  • चेतक नदी के उफान के समान शत्रु की सेना पर टूट पड़ता था।
उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

सही विकल्प: चेतक बादल की तरह शत्रु की सेना पर वज्रपात बनकर टूट पड़ता था।

2. “लेकर सवार उड़ जाता था।” इस पंक्ति में ‘सवार’ शब्द किसके लिए आया है?

  • चेतक
  • महाराणा प्रताप
  • कवि
  • शत्रु
उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

सही विकल्प: महाराणा प्रताप।

(ख) अब अपने मित्रों के साथ तर्कपूर्ण चर्चा कीजिए कि आपने ये ही उत्तर क्यों चुने?

उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :
  • कवि ने चेतक की तुलना वज्रयुक्त बादल से की है। वह शत्रु की सेना पर उसी प्रकार टूट पड़ता था।
  • चेतक महाराणा प्रताप का स्वामिभक्त घोड़ा था। इसलिए यहाँ सवार का अर्थ महाराणा प्रताप है।

पंक्तियों पर चर्चा

पंक्तियों को पढ़कर समझिए और उनका अर्थ अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।

(क) “निर्भीक गया वह ढालों में, सरपट दौड़ा करवालों में।”

उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

चेतक बिना डरे ढालों और तलवारों से सुसज्जित शत्रु सेना के बीच तेज गति से दौड़ता था। वह बाधाओं से नहीं घबराता था।

(ख) “भाला गिर गया, गिरा निषंग, हय-टापों से खन गया अंग।”

उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

चेतक के प्रचंड वेग से शत्रुओं के भाले और तरकश गिर गए। उसकी टापों से शत्रुओं के शरीर घायल हो गए।

मिलकर करें मिलान

कविता की पंक्तियों का उनके सही भावार्थ से मिलान कीजिए।

पंक्तियाँ भावार्थ
1. राणा प्रताप के घोड़े से पड़ गया हवा को पाला था। शत्रु की सेना पर भयानक वज्रमय बादल बनकर टूट पड़ता और शत्रुओं का नाश करता।
2. वह दौड़ रहा अरि-मस्तक पर, या आसमान पर घोड़ा था। हवा से भी तेज दौड़ने वाला चेतक ऐसे दौड़ रहा था मानो हवा और चेतक में प्रतियोगिता हो रही हो।
3. जो तनिक हवा से बाग हिली, लेकर सवार उड़ जाता था। शत्रुओं के सिर के ऊपर से एक छोर से दूसरे छोर तक ऐसे दौड़ता जैसे आसमान में दौड़ रहा हो।
4. राणा की पुतली फिरी नहीं, तब तक चेतक मुड़ जाता था। चेतक की फुर्ती ऐसी थी कि लगाम के थोड़ा-सा हिलते ही सरपट दौड़ने लगता था।
5. विकराल बज्र-मय बादल-सा, अरि की सेना पर घहर गया। वह राणा की पूरी निगाह मुड़ने से पहले ही उस ओर मुड़ जाता था, अर्थात उनका भाव समझ जाता था।

मिलान के सही उत्तर

उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :
पंक्तियाँ सही भावार्थ
1. राणा प्रताप के घोड़े से पड़ गया हवा को पाला था। हवा से भी तेज दौड़ने वाला चेतक ऐसे दौड़ रहा था मानो हवा और चेतक में प्रतियोगिता हो रही हो।
2. वह दौड़ रहा अरि-मस्तक पर, या आसमान पर घोड़ा था। शत्रुओं के सिर के ऊपर से एक छोर से दूसरे छोर तक ऐसे दौड़ता जैसे आसमान में दौड़ रहा हो।
3. जो तनिक हवा से बाग हिली, लेकर सवार उड़ जाता था। चेतक की फुर्ती ऐसी थी कि लगाम के थोड़ा-सा हिलते ही सरपट दौड़ने लगता था।
4. राणा की पुतली फिरी नहीं, तब तक चेतक मुड़ जाता था। वह राणा की पूरी निगाह मुड़ने से पहले ही उस ओर मुड़ जाता था, अर्थात उनका भाव समझ जाता था।
5. विकराल बज्र-मय बादल-सा, अरि की सेना पर घहर गया। शत्रु की सेना पर भयानक वज्रमय बादल बनकर टूट पड़ता और शत्रुओं का नाश करता।

शीर्षक

यह कविता ‘हल्दीघाटी’ काव्यकृति का एक अंश है। आप इसे क्या शीर्षक देना चाहेंगे और क्यों?

उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

मैं इसका शीर्षक “चेतक की शौर्यगाथा” रखना चाहूँगा, क्योंकि कविता में चेतक की वीरता, फुर्ती और स्वामीभक्ति का वर्णन है। अन्य शीर्षक: वीर चेतक की गाथा, महाराणा का घोड़ा और चेतक की कहानी।

कविता की रचना

“चेतक बन गया निराला था”, “पड़ गया हवा को पाला था”, “राणा प्रताप का कोड़ा था”, “या आसमान पर घोड़ा था” — कविता में आए तुकांत शब्दों की सूची बनाइए।

उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :
  • निराला – पाला
  • कोड़ा – घोड़ा
  • उड़ – मुड़
  • चालों – भालों – ढालों – करवालों
  • यहाँ – वहाँ – जहाँ – कहाँ
  • लहर – ठहर
  • निषंग – अंग – दंग – रंग

शब्द के भीतर शब्द

‘आसमान’ की तरह कविता में से कोई पाँच शब्द चुनकर उनके भीतर के शब्द खोजिए।

उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :
  • चौकड़ी – कड़ी, चौक
  • सवार – सर, रस, वार
  • दिखलाया – दिख, दिया, लाया
  • बादल – दल, बाद, बाल
  • सरपट – सर, पट, रपट

आपकी बात

“जो तनिक हवा से बाग हिली, लेकर सवार उड़ जाता था।”

(क) कविता को प्रभावशाली बनाने में इस तरह के प्रयोग काम आते हैं। कविता में आए ऐसे प्रयोग खोजकर परस्पर बातचीत करें।

उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :
  • राणा की पुतली फिरी नहीं, तब तक चेतक मुड़ जाता था।
  • राणा प्रताप के घोड़े से पड़ गया हवा को पाला था।
  • विकराल बज्र-मय बादल-सा, अरि की सेना पर घहर गया।

इन प्रयोगों से चेतक की गति, समझदारी और वीरता प्रभावशाली ढंग से सामने आती है।

(ख) कहीं भी, किसी भी तरह का युद्ध नहीं होना चाहिए। इस पर आपस में बात कीजिए।

उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

युद्ध से जन-धन की हानि होती है और परिवारों को दुख सहना पड़ता है। इसलिए मतभेदों का समाधान संवाद, शांति और आपसी समझ से करना चाहिए।

समानार्थी शब्द

दिए गए शब्दों में उस शब्द पर घेरा बनाइए जो समानार्थी न हो।

क्रम शब्द 1 शब्द 2 शब्द 3 शब्द 4
1. हवा अनल पवन बयार
2. रण तुरंग युद्ध समर
3. आसमान आकाश गगन नभचर
4. नद नाद सरिता तटिनी
5. करवाल तलवार असि ढाल
उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :
क्रम शब्द 1 शब्द 2 शब्द 3 शब्द 4
1. हवा ◯ अनल पवन बयार
2. रण ◯ तुरंग युद्ध समर
3. आसमान आकाश गगन ◯ नभचर
4. नद ◯ नाद सरिता तटिनी
5. करवाल तलवार असि ◯ ढाल

अनल = अग्नि; तुरंग = घोड़ा; नभचर = आकाश में विचरण करने वाला; नाद = ध्वनि; ढाल = रक्षा का साधन।

बूझो तो जानें – आज की पहेली

1. तीन अक्षर का मेरा नाम, उल्टा सीधा एक समान। दिन में जगता, रात में सोता, यही मेरी पहचान।।

कमल का चित्र
उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

जलज (कमल)।

2. एक पक्षी ऐसा अलबेला, बिना पंख उड़ रहा अकेला। बाँध गले में लंबी डोर, पकड़ रहा अंबर का छोर।

पतंग का चित्र
उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

पतंग।

3. रात में हूँ दिन में नहीं, दीये के नीचे हूँ ऊपर नहीं, बोलो-बोलो मैं हूँ कौन?

अँधेरे में जलता दीपक
उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

अँधेरा।

4. मुझमें समाया फल, फूल और मिठाई, सबके मुँह में आया पानी मेरे भाई।

गुलाब जामुन का चित्र
उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

गुलाबजामुन।

5. सड़क है पर गाड़ी नहीं, जंगल है पर पेड़ नहीं, शहर है पर घर नहीं, समंदर है पर पानी नहीं।

मानचित्र से संबंधित चित्र
उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

मानचित्र।

खोजबीन के लिए

1. महाराणा प्रताप कौन थे? उनके बारे में इंटरनेट या पुस्तकालय से जानकारी प्राप्त करके लिखिए।

उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

(पूरक उत्तर) महाराणा प्रताप मेवाड़ के वीर शासक थे। उनका जन्म 9 मई 1540 को हुआ था। वे अपनी स्वतंत्रता, साहस और स्वाभिमान के लिए प्रसिद्ध हैं। 1576 में हल्दीघाटी का युद्ध हुआ। चेतक उनका प्रसिद्ध स्वामिभक्त घोड़ा था। महाराणा प्रताप का निधन 19 जनवरी 1597 को हुआ।

2. इस कविता में चेतक एक घोड़ा है। पशु-पक्षियों पर आधारित पाँच रचनाओं को खोजिए और अपनी कक्षा की दीवार-पत्रिका पर लगाइए।

उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

(पूरक उत्तर) दीवार-पत्रिका के लिए इन रचनाओं का चयन किया जा सकता है:

  • दो बैलों की कथा – मुंशी प्रेमचंद
  • पंचतंत्र की कथा “सिंह और चूहा”
  • कौआ और घड़ा – ईसप की नीति कथा
  • कछुआ और खरगोश – ईसप की नीति कथा
  • कबूतर और चींटी – नीति कथा

इन रचनाओं के शीर्षक, संक्षिप्त परिचय और चित्र अपनी दीवार-पत्रिका पर लगाइए।

अतिरिक्त महत्वपूर्ण प्रश्न

मूल्यांकन – बहुविकल्पीय प्रश्न

1. राणा प्रताप के घोड़े का पाला किससे पड़ा था?

  • हवा
  • सूरज
  • पानी
  • बादल
उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

सही उत्तर: हवा।

2. राणा प्रताप का कोड़ा कभी चेतक पर क्यों नहीं चला?

  • उसकी आलसी प्रवृत्ति के कारण
  • उसकी समझदारी के कारण
  • उसकी ईमानदारी के कारण
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

सही उत्तर: उसकी समझदारी के कारण।

3. चेतक सरपट कहाँ दौड़ रहा है?

  • मैदान में
  • बगीचे में
  • आसमान में
  • युद्ध क्षेत्र में
उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

सही उत्तर: युद्ध क्षेत्र में।

4. दुश्मन की सेना पर चेतक किस तरह टूट पड़ा?

  • वायु की तरह
  • प्रकाश की तरह
  • वर्षा की तरह
  • वज्ररूपी बादल की तरह
उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

सही उत्तर: वज्ररूपी बादल की तरह।

5. चेतक की टापों से क्या घटना घटित हुई?

  • युद्ध रुक गया
  • युद्ध तेज हो गया
  • दुश्मन जीत गए
  • दुश्मन काँप उठे
उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

सही उत्तर: दुश्मन काँप उठे।

6. प्रस्तुत पाठ के कवि का नाम बताइए।

  • श्यामनारायण पाण्डेय
  • हजारी प्रसाद द्विवेदी
  • मन्नू भंडारी
  • विकास मिश्रा
उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

सही उत्तर: श्यामनारायण पाण्डेय।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चेतक की वीरता कविता के कवि कौन हैं?

उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

श्यामनारायण पाण्डेय।

यह कविता किस काव्यकृति से ली गई है?

उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

हल्दीघाटी, जिसका प्रकाशन 1939 में हुआ।

चेतक किसका घोड़ा था?

उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

महाराणा प्रताप का।

चेतक की प्रमुख विशेषताएँ क्या थीं?

उत्तर देखें / छिपाएँ
उत्तर :

असाधारण गति, निर्भीकता, समझदारी और स्वामीभक्ति।

अध्याय के प्रश्नों का अभ्यास करने के बाद अन्य पाठों के समाधान के लिए Mission Gyan पर जाएँ। मूल पाठ के लिए NCERT की पाठ्यपुस्तकें देखें।

कक्षा 6 • हिंदी मल्हार • अध्याय 11 – चेतक की वीरता • अभ्यास प्रश्न एवं उत्तर

📺 सभी वीडियो देखें

Part 1

Part 2

Part 3

Part 4

RECENT POSTS

About the Author: Mission Gyan